कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की अचानक तबीयत बिगड़ी, बेंगलुरु के निजी अस्पताल में भर्ती


 बेंगलुरु/नई दिल्ली.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडग़े को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर करीबी निगरानी रख रही है और प्राथमिक रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें पूर्ण चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है.

88 वर्षीय खडग़े कांग्रेस पार्टी के सबसे अनुभवी और सम्मानित नेताओं में से एक हैं. वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस को एक नई दिशा देने में जुटे हैं. अक्टूबर 2022 में ्रढ्ढष्टष्ट अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कई अहम चुनावों में पार्टी का नेतृत्व किया और संगठनात्मक स्तर पर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए.

 पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह एक नियमित स्वास्थ्य जांच हो सकती है, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते. अब तक अस्पताल या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है. कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. खडग़े का राजनीतिक जीवन पांच दशकों से अधिक का रहा है. वे सांसद, केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के नेता जैसे कई अहम पदों पर रह चुके हैं. उनकी छवि एक ज़मीनी और सशक्त संगठनकर्ता की रही है.
 

Post a Comment

Previous Post Next Post