जमीन खरीद-फरोख्त मैं धोखाधड़ी करने वाले एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सत्यम होम्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के डायरेक्टर संदीप ठाकुर को गिरफ्तार किया न्यायालय द्वारा संदीप ठाकुर को जेल भेज दिया गया। मामला पंकज सराफ नामक प्रतिष्ठित व्यापारी की शिकायत पर दर्ज किया गया, जो कि जबलपुर के गौरीघाट क्षेत्र में रहते हैं।
शिकायतकर्ता पंकज सराफ ने माढ़ोताल थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उन्होंने ग्राम रिमझा स्थित एक भूमि संदीप ठाकुर को कुल 4 करोड़ 38 लाख रुपये में दी। यह राशि भूमि सौदे के लिए तय की गई थी और लिखित अनुबंध हुआ था। कुछ समय बाद संदीप ठाकुर ने कुल राशि में से 2 करोड़ 66 लाख रुपये पंकज सराफ की फार्म श्री गजानंद डेवलपर्स के खाते में दिए , लेकिन शेष 1 करोड़ 72 लाख रुपये लंबे समय तक देने से टालमटोल करता रहा।
कई बार कहने और मांगने के बाद भी जब सत्यम होम्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक 420 के आरोपी संदीप ठाकुर ने रकम नहीं दी, तो श्री गजानंद डेवलपर्स के पंकज सराफ ने मजबूर होकर माढ़ोताल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई की संदीप ठाकुर मेरे पैसे नहीं दे रहा है और मुझे जान से मारने की धमकी देता है और किसी प्रकरण में फँसाने की धमकी देता है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच शुरू की और धोखाधड़ी के पुख्ता (सबूत) साक्ष्य मिलने पर आरोपी संदीप ठाकुर की FIR दर्ज की और आज उसको गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तारी के बाद जब उसको स्वास्थ्य के मुलाइजा के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया तो संदीप ठाकुर ने बेहोश होने का नाटक किया और जमीन पर लेट गया डॉक्टर और पुलिस सब समझ गए कि यह नाटक कर रहा है और आज उसे न्यायालय में पेश किया जहां से नौटंकी बाज संदीप ठाकुर को जेल भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी संदीप ठाकुर के ऊपर पहले से भी धोखाधड़ी के कई मामले चल रहे हैं संदीप ठाकुर अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है और लोगों से धोखाधड़ी करना उसके लिए आम बात है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने इसी तरह और कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।
