बाबा चैतन्यानंद निकला सेक्स टॉय का शौकीन, कमरे से 5 पॉर्न सीडी बरामद, लगातार हो रहे चौंकाने वाले खुलासे

 


नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस द्वारा यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार आरोपी बाबा चैतन्यानंद से पूछताछ जारी है। जांच के दौरान कई सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जब बुधवार को चैतन्यानंद को उसके आश्रम के कमरे में लेकर पहुंची तो वहां से सेक्स टॉय और पांच सीडी बरामद हुईं, जिनमें पॉर्न सामग्री है।

पुलिस को उसके कमरे से तीन फर्जी तस्वीरें भी मिलीं, जिनमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के एक नेता के साथ नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि इन फर्जी तस्वीरों का इस्तेमाल वह प्रभावशाली दिखने के लिए करता था।

छात्राओं की जासूसी और धमकियां

जांच में खुलासा हुआ कि दिल्ली के एक निजी संस्थान में पढऩे वाली करीब 17 छात्राओं का यौन शोषण करने वाला यह बाबा गुप्त रूप से महिलाओं की तस्वीरें खींचता था और उनसे अश्लील बातें करता था। उसके मोबाइल से सीसीटीवी मॉनिटरिंग ऐप मिला है, जिसके जरिए वह छात्राओं पर नजर रखता था। पुलिस के अनुसार, चैतन्यानंद की तीन महिला सहयोगियों जिनमें एक डीन और दो वार्डन शामिल हैं। उसने छात्राओं को धमकाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।

चैट और सौदेबाजी के सबूत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले की चैट में बाबा को महिलाओं से अश्लील बातें करते देखा गया है। वह उन्हें नौकरी, एयरहोस्टेस की पोस्ट या संस्थान में पद दिलाने का झांसा देकर फंसाता था। एक बातचीत में उसने महिला को इमोजी और पैसे भेजकर उसे रिझाने की कोशिश की। आरोपी का दफ्तर किसी महंगे होटल जैसा था। वह महिलाओं को गहनों और महंगे उपहारों से प्रभावित करता था और उनसे योग करते हुए फोटो व वीडियो साझा करने को कहता था।

Post a Comment

Previous Post Next Post