विजय नगर। अहिंसा चौक विजय नगर पर बम भोले दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर धर्म और भक्ति का लाभ उठाया।
समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी विशेष व्यवस्थाएँ की गईं। श्रद्धालुओं के लिए स्वादिष्ट प्रसाद के साथ-साथ शुद्ध पेयजल की उत्तम व्यवस्था रही। समिति के युवा कार्यकर्ता सुबह से ही सेवा कार्य में जुटे रहे और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
आयोजन स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ने से पूरा अहिंसा चौक भक्ति और सेवा के रंग में रंग गया। भंडारे के दौरान “बम भोले” और “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है।
समिति के सभी पदाधिकारियों ने भंडारे की सफलता पर श्रद्धालुओं, दानदाताओं और सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया आयोजन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर धर्म और भक्ति का लाभ उठाया और आगे भी ऐसे आयोजनों को निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।
“बम भोले” व “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा|
