जबलपुर के शहपुरा में दो अवैध क्लीनिक सील, स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई!

 


जबलपुर। शहपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नियम विरुद्ध तरीके से संचालित हो रहे दो निजी क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह दोनों क्लीनिक बिना आवश्यक पंजीयन और योग्य चिकित्सक के संचालन में थे।

स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की, जिसमें गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से दोनों क्लीनिकों को सील कर दिया गया।

बीएमओ श्री अतरौरिया ने बताया कि शहपुरा में अवैध रूप से चल रही क्लीनिकों की जानकारी मिली थी. इन जगहों पर मरीजों का इलाज भी किया जा रहा था, जो जानलेवा हो सकता था. इस पर संज्ञान लेते हुए क्लीनिक पहुंचकर जांच की गई. जांच के दौरान शासकीय दस्तावेज और मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली गई है. इसमें दो क्लीनिकों को सील कर दिया गया है.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस और योग्य स्टाफ के स्वास्थ्य सेवाएं देना कानूनन अपराध है, और आगे भी इस तरह के संस्थानों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

बताया गया है कि इन जगहों पर पाया गया है कि डॉक्टरी की डिग्री एक ही पाई गई है, जिसमें कई बीमारियों का इलाज किया जा रहा था. इस दौरान क्लीनिकों की जांच में डॉक्टरों को तमाम सुविधाएं जुटाने और समस्त दस्तावेज रखने के लिए 7 दिनों का समय दिया गया है. प्राइवेट क्लीनिक चलाने वालों को चेतावनी दे दी है कि वे नियमानुसार क्लीनिक चलाएं अन्यथा उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post