महिला दिवस पर मानपुर में पायोनियर सीड्स कंपनी का भव्य आयोजन, महिला किसानों को किया सम्मानित


 राहुल मिश्रा मानपुर - Corteva Agriscience की इकाई Pioneer Seeds द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय मानपुर के स्टेडियम परिसर में महिला दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 15 गांवों की लगभग 150 से अधिक महिला किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सुंदर रंगोली बनाई, मेहंदी लगाई तथा गीत-संगीत के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

पायोनियर सीड्स कंपनी पिछले करीब 5 वर्षों से मानपुर जनपद के 15 गांवों में महिला किसानों के समूह बनाकर उन्हें कृषि के क्षेत्र में जागरूक करने तथा मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में हर वर्ष मार्च माह में महिला किसानों के साथ महिला दिवस का आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिला किसानों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कंपनी के संभागीय अधिकारी मनोज सिंह, क्षेत्रीय प्रतिनिधि श्यामचरण पटेल, अनुराज यादव एवं सुधीर पटेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शामिल सभी महिला किसानों ने आयोजन की सराहना करते हुए पायोनियर कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post