"अब हम खुद तेल निकालेंगे! अंडमान में मिला अरबों लीटर तेल का खजाना"



नई दिल्ली। महंगाई से परेशान आम लोगों के लिए एक राहत की खबर आई है। अंडमान सागर के नीचे करोड़ों लीटर तेल और गैस का बड़ा भंडार मिला है। सरकार ने बताया है कि यहां से करीब 2 लाख करोड़ लीटर कच्चा तेल निकल सकता है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि अगर यह भंडार सही निकला, तो भारत खुद को पूरी तरह से तेल के लिए आत्मनिर्भर बना सकता है। अब हमें विदेशों से तेल मंगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस खोज के बाद उम्मीद की जा रही है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें काबू में आएंगी और भारत आर्थिक रूप से और भी मजबूत होगा। फिलहाल, विशेषज्ञों की टीमें इस क्षेत्र की गहराई से जांच कर रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post