रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को सुबह 10 बजे राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक होगी। बैठक में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है। राज्य में अब तक अतिशेष धान का निपटारा लंबित है। माना जा रहा है कि कैबिनेट, उपसमिति की सिफारिशों के आधार पर धान की बिक्री दर पर निर्णय ले सकती है।
इसके अलावा, खाद और बीज की कमी को दूर करने के उपायों पर भी चर्चा की संभावना है। मानसून की दस्तक के साथ ही खरीफ की तैयारी शुरू हो गई है, ऐसे में किसानों के लिए सिंचाई योजनाओं और सब्सिडी से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।
उधर, सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में पाँच दिन कामकाज की व्यवस्था को समाप्त कर फिर से छह दिनी कार्यसप्ताह लागू करने पर भी विचार संभव है। इस पर मुख्यमंत्री स्वयं संकेत दे चुके हैं।
विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना भी जारी हो चुकी है, जो 14 से 18 जुलाई तक चलेगा।