ब्यूटी पार्लर संचालिका को शादी का झांसा देकर रेप, 10 साल तक बनाए शारीरिक संबंध


 जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित खमरिया क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शेखर शर्मा नामक युवक ने ब्यूटी पार्लर की संचालिका के साथ रेप किया. दस साल तक शारीरिक संबंध बनाए जाने के बाद जब युवती ने शादी की बात की तो शेखर ने इंकार कर दिया. पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर शेखर शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ब्यूटी पार्लर का संचालन करने वाली युवती उम्र 27 वर्ष को शेखर शर्मा नामक युवक ने अपने प्रेमजाल मेें फंसा लिया. इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलते रहे, यहां तक कि मौका पाकर शेखर ने युवती को शादी करने का कहकर शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद जब भी मौका मिलता शेखर द्वारा युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाते रहे.

इस दौरान युवती द्वारा शादी के लिए कहा जाता तो शेखर यह कहकर बात को टाल देता कि जल्द ही शादी कर लेगें. पिछले दिन युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो शेखर ने इंकार कर दिया. शेखर शर्मा द्वारा दिए गए धोखे से व्यथित होकर युवती ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी. जिसपर पुलिस ने शेखर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है. पुलिस द्वारा शेखर को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post