जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में गुरुवार की देर रात तनाव के बाद अब क्षेत्र में शांति है. सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लगातार गश्त कर रही है. संवेदनशील क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस तथा प्रशासन के अनेक अधिकारी अभी भी डेरा डाले हुए हैं. दोनों समुदायों के विशिष्ट लोगों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की है. दोनों पक्षों के 25 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है. विवाद में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है.
पथराव में कुछ लोगों के घायल होने की बात सामने आई है, जिसमें बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे के भाई प्रांजल पांडे भी चोट लगी है. शुक्रवार को जुम्मे की नमाज दोपहर में होने के चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया. दंगा नियंत्रण दस्ता भी मौके पर मुस्तैद है.
संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई और लगातार पेट्रोलिंग जारी रही. सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर है, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की उकसावे वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
सुबह सामान्य हुए हालात
रात को हुए विवाद के बाद किसी ताजा तनाव की खबर नहीं है. शुक्रवार को सुबह से सामान्य दिनों की तरह ही लोग अपने कामकाज में जुट गए हैं. पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस बल भेज कर लगातार गली-कूचों तक पेट्रोलिंग कराई जा रही है.
शांति बनाने की कोशिश की गई
कलेक्टर और एसपी देर रात तक मौके पर रहे. पुलिस तथा प्रशासन के अनेक अधिकारी अभी भी डेरा डाले हुए हैं. सांप्रदायिक सद्भाव को बहाल रखने के लिए जबलपुर से भी दोनों ही समुदाय के लोग सिहोरा के विशिष्ट लोगों से बातचीत कर शांति बनाने की कोशिश की गई हैं. शुक्रवार होने के कारण पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से घटना वाले संवेदनशील स्थान के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है. आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है. क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही की अनुमति नहीं है. इस क्षेत्र में ज्यादातर दुकानें सुबह नहीं खुली हैं. तनाव के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है.
.jpg)