सी.एम. हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित, 46 मामलों का मौके पर समाधान

 


जबलपुर। लंबित सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से 18 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने स्वयं उपस्थित होकर शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।

इस विशेष कैंप में कुल 98 शिकायतकर्ता पहुंचे, जिनसे वरिष्ठ अधिकारियों ने सीधे संवाद किया। इनमें से 46 शिकायतों का मौके पर ही संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में जांच आवश्यक होने के कारण संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अंजना तिवारी सहित सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सी.एम. हेल्पलाइन से संबंधित लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करें, शिकायतकर्ताओं से विनम्रता पूर्वक चर्चा कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा की गई कार्रवाई की जानकारी भी शिकायतकर्ता को दें।

जबलपुर पुलिस द्वारा आयोजित यह विशेष कैंप आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।



Post a Comment

Previous Post Next Post