रूस में मंदी का प्रहार! आम लोगों की थाली से दूर हो रहा आलू-प्याज



मॉस्को। रूस में आर्थिक संकट अब आम जनता के घर-रसोई तक पहुंच चुका है। खाने-पीने की जरूरी चीजें इतनी महंगी हो गई हैं कि आम आदमी की जिंदगी मुश्किल में है। आलू का दाम 2.5 गुना बढ़कर 84.7 रूबल/किलो हो गया है, प्याज भी 87% महंगा होकर 72.3 रूबल/किलो पर पहुंच गया है।
रूस के इकोनॉमी मिनिस्टर ने माना है कि देश मंदी के बेहद करीब है।
इसका सबसे बड़ा कारण है यूक्रेन से चल रही लंबी जंग, बढ़ती ब्याज दरें और तेल की गिरती कीमतें। सरकार अब अपने बजट का 41% हिस्सा सिर्फ जंग पर खर्च कर रही है। महंगाई ने जीना दूभर कर दिया है, और बेरोजगारी व पलायन से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post