जबलपुर. रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2025 अभियान के तहत कमल कुमार तलरेजा मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर एवं मुख्य चिकित्सा निदेशक पमरे के रविवार 12 अक्टूबर को चिकित्सा विभाग की ओर से मंडल के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, ट्रेनों, रेल परिसर में पोलियो की दवा पिलायी गयी.
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान.2025 अभियान के अंतर्गत डॉ संदीप कुमार चौहान, मंडल चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती ललिता सहायक नर्सिग अधिकारी, मनोज कुमार गुप्ता, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में देवेन्द्र कुमार, जिला विस्तार प्रशिक्षक, आरपी गुप्ता मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, राजेश ठाकरे, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संचालक द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से लगभग सैकड़ों बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गयी.
